{"_id":"6647c8dd539c7105d40af509","slug":"forest-department-nhai-became-a-hindrance-in-reducing-overload-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-114825-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओवरलोड कम करने में बाधा बना वन विभाग, एनएचएआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओवरलोड कम करने में बाधा बना वन विभाग, एनएचएआई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लंबे फीडरों को दो हिस्सों में बांटने के लिए विद्युत विभाग ने तैयारी शुरू की है, लेकिन वन विभाग व एनएचएआई इसमें रोड़ा बन रहा है। तीन व चार नंबर फीडरों की दूरी कम नहीं हो पाने से कहीं भी समस्या होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित हो जाती है।
नगर के फीडर नंबर तीन और चार लंबे क्षेत्र में फैले हैं। ट्रिपिंग या फाल्ट होने पर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो जाती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 20 हजार से अधिक उपभोक्ता इन फीडरों से जुड़े हैं। विद्युत विभाग ने लंबी दूरी वाले व ओवरलोड चल रहे फीडर नंबर तीन को दो भागों में बांटकर अलग फीडर बनाने की तैयारी की है। फीडर नंबर चार को भी दो भागों में बांट कर दो फीडर बनाया जाना है, जिससे किसी भी तरह की समस्या होने पर समूचे क्षेत्र की बिजली न बाधित हो। लेकिन, दोनों ही फीडरों में अन्य विभाग रोड़ा बने हैं।
फीडर नंबर तीन में कैलगुवां चौराहा के पास एनएचएआई वाले खंभा नहीं लगाने दे रहे हैं तो फीडर नंबर चार को राजघाट रोड से नहर किनारे के पेड़ों की कटाई कर अलग करना है। इसमें वन विभाग रोड़ा बना हुआ है। इसके चलते कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन
-- -
दोनों ही विभागों से वार्ता चल रही है। जल्द ही समस्या का हल निकालकर फीडरों को अलग किया जाएगा।
- संजय सागर, उपखंड अधिकारी, प्रथम