फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest department caught a truck loaded with Khair wood.

Lalitpur News: खैर से लदी लकड़ी का ट्रक वन विभाग ने पकड़ा

Wed, 26 Nov 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Forest department caught a truck loaded with Khair wood.
बार-ललितपुर। वन विभाग ने खैर से लदी लकड़ी से भरा ट्रक बार रेंज क्षेत्र से पकड़ा है। अवैध कटान से लदे इस ट्रक को बार रेंज में खड़ा करा दिया गया है। विभाग अवैध कटान के पीछे जुड़े तारों को खोजने में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह के निर्देश पर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर बार रेंज व उड़नदस्ता प्रभारी मनीष कुमार ने उपप्रभागीय निदेशक सतेंद्र सिंह नेतृत्व में रमपुरा-कठवर मार्ग पर अपनी चौकसी बढ़ाई, तभी उन्हें वहां एक ट्रक आता दिखाई दिया। जैसे ही ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को खड़ाकर मौके से भाग गया। जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें खैर की लकड़ी बरामद किए। ट्रक को ललितपुर रेंज में खड़ा करा दिया गया। वन अधिनियम धाराओं में उसे सीज किया गया, तो वहीं आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उपप्रभागीय निदेशक सतेंद्र सिंह बताया कि अवैध कटान करने वालों की तलाश जारी है। पकड़े जाने पर उन पर भी व्यापक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed