फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   forest department alert for prevant hunting

भवरांत को लेकर वन्य पशुओं की सुरक्षा में कर्मचारी मुस्तैद

Thu, 16 Jan 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
forest department alert for prevant hunting
सैपुरा के जंगल में गश्त करते वन कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/मड़ावरा। मकर संक्रांति के अगले दिन भवरांत पर्व पर जंगली जानवरों के शिकार की कुप्रथा को रोकने के उद्देश्य से वन विभाग ने 19 टीमें गठित की हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

वन रेंज गौना, मड़ावरा, ललितपुर रेंज में बड़ी संख्या में जंगली जानवर मौजूद हैं। जिस वजह से इन रेंजों में शिकारी अपनी नजरें गढ़ाए रहते हैं। इसे ध्यान में रखकर ललितपुर, गौना व मड़ावरा रेंजों में तीन-तीन टीमों का गठन किया गया है। वहीं, तालबेहट, माताटीला, जखौरा, महरौनी व बार रेंज में दो-दो टीमें गठित की गई हैं। संवदेनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। उधर, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने रात्रि में देवगढ़, बंट, पाली, बमोरी, कनपुरा, सैपुरा आदि वन क्षेत्रों का सघन गश्त किया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी की गई। सोलह जनवरी को भी जंगली क्षेत्रों में गश्त जारी रहेगा।इसी तरह मड़ावरा वन विभाग द्वारा दो टीमों का गठन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने स्वयं जंगलों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।जंगल भ्रमण के दौरान वन रेंजर मड़ावरा ने ग्राम ठनगना, उल्दना, धौरीसागर, मदनपुर व गिरार क्षेत्र के जंगलों में तैनात वन कर्मियों की स्थिति देखी। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी एमआई खान ने बताया कि वन विभाग द्वारा जंगलों में अवैध शिकार रोकने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। टीमें पूरी मुस्तैदी से जंगल की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही। धौरीसागर, लखंजर, गोठरा, सोल्दा, उल्दना, ठनगना वन क्षेत्र के क्षेत्र में तैनात टीमों में वन दरोगा हनुमत सिंह, वन रक्षक प्रेमचंद, हुकुम सिंह, रामबाबू, माली, लखीराम, वीरेंद्र सहाय और गिरार, मड़ावरा, जलंधर, मदनपुर पूर्वी, मदनपुर पश्चमी, भीकमपुर वीट के लिए वन दरोगा महेंद्र रजक, वन रक्षक हल्कूराम, हजारीलाल, संतोष रजक, सुरेश साहू, ग्याप्रसाद को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed