फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   For the first time, villagers in the forest area will get the benefit of paved roads.

Lalitpur News: वन क्षेत्र के ग्रामीणों को पहली बार मिलेगा पक्के रास्तों का लाभ

Thu, 26 Mar 2026 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
For the first time, villagers in the forest area will get the benefit of paved roads.
22.94 करोड़ की लागत से चार सड़क मार्ग स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले के जनजाति बहुल मड़ावरा क्षेत्र में विकास को नई गति देने के लिए चार महत्वपूर्ण वन सड़क मार्गों के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दे दी है। शासन ने इसके लिए 22 करोड़ 94 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि मंजूर की है। विकास खंड मड़ावरा के ग्राम जैतुपुरा, कुर्रट, लखंजर, वनगुवां, गौठरों और गौठरा जैसे गांव अब तक पक्के संपर्क मार्गों से वंचित थे। वन क्षेत्र में होने के कारण पर्यावरणीय अनुमति नहीं मिल पाती थी, जिससे इन क्षेत्रों का विकास बाधित रहा। आजादी के बाद पहली बार इन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन के लिए पक्के मार्ग उपलब्ध होंगे।

जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय असमानताएं कम होंगी और जनजातीय क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होने से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए 1 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपये की प्रथम किस्त चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



प्रमुख स्वीकृत सड़क मार्ग

मड़ावरा-जैतुपुरा होते हुए कुर्रट संपर्क मार्ग (5 किमी)
-सौरई-धौरी से लखंजर संपर्क मार्ग (8 किमी)
-ठनगना से वनगुवां व गौंठरों होते हुए पापरो मार्ग (5 किमी)
-ठनगना से वनगुवां से गौठरा मार्ग (4.5 किमी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed