{"_id":"659af49f854d77e8280dbec7","slug":"for-the-first-time-in-the-new-year-suryadev-was-seen-for-five-minutes-lalitpur-news-c-131-sjhs1010-8605-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नए साल में पहली बार पांच मिनट के लिए हुए सूर्यदेव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नए साल में पहली बार पांच मिनट के लिए हुए सूर्यदेव के दर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। आठ दिनों से चल रहा सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल में रविवार को पहली बार पांच मिनट के लिए सूर्य देवता के दर्शन हुए। शाम को तेज सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया।
रविवार सुबह आसमान में कोहरा था, लेकिन दस बजे के बाद हल्की बदरी छाई रही। एक बजे के आसपास सूर्य देवता प्रकट हुए लेकिन जब तक लोग उनके प्रभाव का आनंद लेते, वह पांच मिनट बाद छिप गए। इसके बाद सायंकाल पांच बजे से सर्द हवाएं चलने लगीं। रात में उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने ठंड से ठिठुर रहे राहगीरों को कंबल दिए, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।