फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   For over bridge work

ओवरब्रिज के लिए काम शुरू

Tue, 28 Feb 2017 12:32 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 28 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
For over bridge work
ओवरब्रिज के लिए काम शुरू - फोटो : demo
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। सोमवार को रेलवे गेट के दोनों ओर मिट्टी व पत्थर की जांच के लिए नमूने लिए गए। यह नमूने दिल्ली स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर ब्रिज का निर्माण शुरू होगा। वहीं रेलवे क्रॉसिंग से केबल हटाने के लिए भी सर्वे कर लिया गया है।        
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन से हर दिन अप और डाउन रूट पर करीब दो सौ पैसेंजर, एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का संचालन होता है। ऐसे में हर रोज करीब 14 से 15 घंटे तक रेलवे गेट बंद रहता है जिसके चलते राहगीरों को शहर आने व शहर से देवगढ़ की ओर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने में परेशानी होती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए कई वर्षों से रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज या फिर अंडर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी। रेलवे व राज्य सरकार यहां ओवरब्रिज बनाने को राजी हो गई है।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा यहां पहले ही सर्वे कराया जा चुका है। मुख्य रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर 400-400 मीटर लंबाई और सात-सात मीटर चौड़ाई का ब्रिज बनाया जाना है। रेलवे ने ब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे गेट के आसपास ड्राई बोर कराकर मिट्टी सैंपलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को  लखनऊ की ग्लोबल कंपनी ने तीन बोर किए। हर डेढ़ फुट तक बोर कराकर मिट्टी के नमूने लिए गए। यदि बोर में पत्थर निकलता है, तो 45 फुट तक सैंपलिंग की जाएगी। यदि मिट्टी लगातार निकलती है तो 20 से 25 मीटर यानी करीब 80 फुट तक सैंपलिंग की जाएगी। मिट्टी व पत्थर के नमूने लेने में करीब 15 से 20 दिन तक का समय लग जाएगा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने में करीब तीन माह तक का समय लगेगा। यदि मिट्टी की जांच की रिपोर्ट ठीक ठाक मिल जाती है, तो तीन माह बाद रेलवे द्वारा निर्माण कार्य शुरु करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed