{"_id":"612158648ebc3e14e07a2c2c","slug":"for-dawry-brake-the-marriage-fir-against-eight-lalitpur-news-jhs2024526112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर बिटिया की शादी तोड़ी, कोर्ट के आदेश पर आठ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर बिटिया की शादी तोड़ी, कोर्ट के आदेश पर आठ पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
दहेज की खातिर शादी तोड़ी, कोर्ट के आदेश पर आठ पर मुकदमा
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मनपुर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर सोजना के एक गांव निवासी एक बिटिया का रिश्ता तोड़ने और उसके परिजनों के साथ एक राय होकर मारपीट करने के मामले में महरौनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना सोजना के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अपनी बेटी की शादी महरौनी के ग्राम लक्ष्मनपुरा निवासी भरत कुशवाहा के साथ तय की थी और उसकी शादी 19 मई 2021 को होना थी। इसके चलते तीन माह पूर्व 18 मई को रात करीब आठ बजे वह अपने परिवारजन एवं रिश्तेदारों को लेकर लड़के के गांव ग्राम लक्ष्मनपुर गए और वह वहां फलदान करने लगा, तभी भरत, उसके पिता जानकी, उसके भाई देवेंद्र के अलावा कल्यान, कृपाल, बब्लू, रामसेवक और मंगल कहने लगे कि पहले उन्हें दहेज में पांच लाख रुपया नगद एवं एक मोटरसाइकिल दें तभी फलदान व लगुन का कार्यक्रम होगा।
जब उसने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई, तो उक्त लोग उसे गालियां देते हुए फलदान का सामान फेंकने लगे। मना करने पर उन्होंने एक राय होकर लात घूसों से पटककर मारापीटा, जिस पर वहां उसके रिश्तेदारों व परिवार वालों ने बचाया। उक्त लोगों ने उन लोगों को भी मारापीटा, जिससे उसे व उसके रिश्तेदारों को चोटें आईं। इसके साथ ही उसकी गाड़ी तोड़ दी और कहा कि दहेज में पांच लाख रुपये एवं मोटरसाइकिल की व्यवस्था करके लाओ तभी वह शादी करेंगे, अन्यथा नहीं करेंगे। उसके कार्ड भी छप गए थे और रिश्तेदार भी घर आ चुके थे, लेकिन उक्त लोग शादी की तय तारीख 19 मई को बारात लेकर नहीं पहुंचे। इसके बाद उक्त लोगों ने लड़के की शादी भी दूसरी जगह कर दी और धमकी दी कि यदि कार्रवाई की तो वह उसे जान से मार देंगे। इससे उसका करीब एक लाख रुपये तक का नुकसान हो गया। उसने इसकी शिकायत महरौनी पुलिस में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर महरौनी पुलिस ने ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी भरत कुमार, जानकी प्रसाद, देवेंद्र, कल्यान, कृपाल, बब्लू, रामसेवक एवं मंगल के खिलाफ महरौनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान उसका ताबीज झगड़े में गिर गया।