Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Foot-overbridges will be built at 13 railway stations.

Lalitpur News: 13 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे फुटओवरब्रिज

Mon, 02 Nov 2026 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Foot-overbridges will be built at 13 railway stations.
रेलवे स्टेशन पर  नेहरूगर  के  लिए  बनाया गया फुटओवरब्रिज। संवाद
ललितपुर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ललितपुर सेक्शन के रेलवे स्टेशनों पर फुटओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में ललितपुर और तालबेहट को छोड़कर किसी भी स्टेशन पर फुटओवरब्रिज नहीं है। इससे यात्रियों को पटरियां पार करनी पड़ती हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

रेलवे ने ललितपुर सेक्शन के सभी 13 रेलवे स्टेशनों पर फुटओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। बिजरौठा और जखौरा रेलवे स्टेशन पर फुटओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। धौर्रा रेलवे स्टेशन पर रुका हुआ निर्माण कार्य अब फिर से शुरू कर दिया गया है। अन्य स्टेशनों पर भी फुटओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेल पटरियां पार करनी पड़ती हैं। इस कारण कई बार लोग ट्रेन हादसों का शिकार हो जाते हैं। इससे यात्रियों की जान को जोखिम बना रहता है। साथ ही, इन हादसों की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी भी होती है। रेलवे का यह निर्णय इन समस्याओं को दूर करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यहां बनेंगे फुट ओवरब्रिज
आगासौद, करौंदा, मोहासा, जीरोन, जाखलौन, दैलवारा, तालबेहट, माताटीलाए बसई स्टेशन शामिल हैं। ललितपुर से टीकमगढ़ रेलखंड में बिरारी और उदयपुर रेलवे स्टेशनों पर भी फुटओवरब्रिज बनेंगे। ये सभी फुटओवरब्रिज लगभग तीन मीटर चौड़ाई के बनाए जाएंगे।

इनसेट
ललितपुर और तालबेहट स्टेशनों पर कार्य
ललितपुर स्टेशन पर तीसरा 12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज लगभग बनकर तैयार है। इसे यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। ललितपुर स्टेशन पर ही जीआरपी ने नेहरूनगर वासियों के लिए एक फुटओवरब्रिज का निर्माण भी पूरा कर लिया है। तालबेहट में भी 12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज बनाया जाना है।
000000
कोट
ललितपुर सेक्शन के 13 स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे,इनमे तीन स्टेशनों पर काम शुरू कर दिया गया है।
-मनोज कुमार सिंह,पीआरओ रेलवे मंडल झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed