{"_id":"5fc406d08ebc3e9ba2053d56","slug":"food-inspecter-assaulted-taldehate-news-jhs182278782","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग कर रहे खाद्य निरीक्षक को दूधिये ने दिया चकमा, सड़क पर घिसटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग कर रहे खाद्य निरीक्षक को दूधिये ने दिया चकमा, सड़क पर घिसटे
विज्ञापन
तालबेहट। मिलावटी दूध के सौदागरों पर दबिश देना खाद्य निरीक्षक को भारी पड़ गया। रविवार को चेकिंग कर रहे खाद्य निरीक्षक को देखकर भागे एक बाइक सवार दूधिया को पकड़ने में खाद्य निरीक्षक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं भाग रहा तेज स्पीड दूधिया भी पेड़ से टकराकर चोटिल हो गया। उसका दूध-दही सड़क पर बह गया। यह देख मौके पर लोगों का मजमा लग गया। उधर, मामला देख दूधियों ने इस तरह की कार्रवाई पर रोष जताया।
क्षेत्र में डेयरी एवं दुग्ध क्रय केन्द्रों पर व्यापक पैमाने पर मिलावटी दूध का कारोबार चल रहा है। इसी को लेकर क्षेत्र में पदस्थ खाद्य निरीक्षक सूर्य लाल रविवार को सुबह से दूधियों के दूध की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय तेरई फाटक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बनगुवाखुर्द निवासी दूधिया गोलू पुत्र रामरतन बाइक पर दो बड़ी केन में दूध और दही लेकर वहां से गुजरा। खाद्य निरीक्षक ने उसे जैसे ही रोका, वह रुकगया लेकिन खाद्य निरीक्षक और चेकिंग देखकर वह भागने लगा। उसके दूध में मिलावट की आशंका होने पर खाद्य निरीक्षक ने पीछे से उसकी बाइक पकड़ ली। लेकिन दूधिया बाइक की स्पीड बढ़ाकर भाग निकला। ऐसे में बाइक की स्पीड तेज होने से खाद्य निरीक्षक बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं बाइक की स्पीड तेज होने से दूधिया भी सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर गिर गया। उसे भी चोट लग गई। उसके दोनों केन का दूध और दही सड़क पर बह गया। उसे यह देख आसपास के लोगों ने दोनों को उठाया। बाद में मौके पर जुटे दूधियों ने इस तरह से छापा मारने की कार्रवाई पर रोष जताया। काफी समय तक मजमा लगा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों में सामंजस्य कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
उसे स्वत: ही दंड मिल गया
संदेह के आधार पर उसे रोका। मेरे रोकने पर पहले वह रुक गया लेकिन कुछ मिनटों के बाद मोटरसाइकिल से भागने लगा। जब वह मोटरसाइकिल से भाग रहा था तो उसमें लगे डिब्बे मुझसे टकरा गए। इससे वह अनियंत्रित हो गया और आगे जाकर वह गिर पड़ा। इस दौरान मुझे भी चोट लग गई।
विज्ञापन
सूर्यलाल, खाद्य निरीक्षक, औषधि एवं खाद्य प्रशासन