{"_id":"587bca9e4f1c1b700defe433","slug":"follow-the-rules-driver-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का पालन करें वाहन चालक : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का पालन करें वाहन चालक : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
road safety week lalitpur
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन रविवार को झांसी रोड स्थित एक ऑटो शोरूम के प्रांगण में किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ सिटी हिमांशु गौरव व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सोमलता यादव मौजूद रहीं।
इस अवसर पर डीएम डा. रूपेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सात दिनों तक आरटीओ विभाग द्वारा लोगों को नियमों का पालन कराते हुए वाहन चलाने की शिक्षा दी जाती है, ताकि सभी सुरक्षित रह सकें। एआरटीओ सोमलता यादव ने कहा कि शासन ने यातायात को लेकर जो नियम बनाये हैं, वह सभी के हित में हैं और इनका पालन करना चाहिए। टीएसआई रामसहाय ने आह्वान करते हुए कहा कि चालक अपने वाहन को निर्धारित गति से चलायें। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ललितपुर में यातायात व्यवस्था चाक चौबंध रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं। यह आयोजन लोगों को प्रताड़ित करने के लिए नहीं अपितु लोगों में नियम पालन के लिए जागरूकता लाने को जाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि ललितपुर जिले में शिक्षा व जागरूकता के अभाव में कई लोगों को जागरूक होने में समय लग सकता है, लेकिन नियमों की जानकारी कर उनका पालन अवश्य करें। इस दौरान योगेश, आशीष तिवारी, मानवेंद्र, सर्वेश चौबे, ब्रजबिहारी कुशवाहा, आशीष चौबे, मुकेश कुशवाहा, रवि जोगी, एच.पी.अग्रवाल, रवि ठाकुर, मोहन, ब्रजेश शुक्ला, राजेश, राजू चौबे, कल्लू जायसवाल, मिलन सोनी आदि मौजूद रहे। संचालन आशीष तिवारी ने किया।