फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five years passed in the hope of development, left empty handed

विकास की आस में गुजरे पांच साल, रह गए खाली हाथ

Fri, 18 Nov 2022 10:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Five years passed in the hope of development, left empty handed
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 सिविल लाइन तृतीय के लोगों ने विकास की आस में पांच साल गुजार दिए, लेकिन एक भी काम न होने से उनके हाथ खाली रहे। वार्ड में पूरे पांच साल में एक भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका और न ही नालियां बन सकीं। हालांकि साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था चकाचक रही।
विज्ञापन

नगर में वार्ड नंबर 11 सिविल लाइन तृतीय में कई प्रमुख मार्ग हैं। इनमें महिला थाना से नहर होकर बसपा कार्यालय तक, सदनशाह चौराहा से गोविंद सागर बांध की बाईं नहर मार्ग से लोगोें की खूब आवाजाही करते हैं। लेकिन 10 साल से यह सड़कें निर्माण और मरम्मत की राह देख रही हैं। गड्ढे न भरे जाने से लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

सदनशाह से कौर नर्सिंग होम तक लोगों का धूल से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। महिला थाना से बसपा कार्यालय तक जर्जर सड़क पर अनियंत्रित होकर गिरने का भय बना हुआ है। चर्च से जिला अस्पताल पर जाने से लोग कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटा पड़ा है नाला
नई तहसील मार्ग नाला बना हुआ है। जिसमें चांदमारी, सिविल लाइन समेत कई मोहल्लों के दूषित पानी की निकासी होती है। दस वर्ष से मरम्मत नहीं होने से नाला क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह दीवार गिर गई है। ऐसे में लोगों के निकलने पर गिरने का भय रहता है।

यह हुए दस वर्ष से वार्ड में कार्य
- एक सड़क का निर्माण किया गया।
- वार्ड में प्रकाश के लिए समुचित मात्रा में एलईडी लाइटें लगीं।
एक नजर में वार्ड
- 11500 की आबादी
- 5300 मतदाता
- प्रमुख मोहल्ला: सदनशाह, सिविल लाइन
वार्ड में सड़क का अभाव बना हुआ है। बारिश के मौसम में घर तक पहुंचने में परेशानी होती है। सड़कें बनवाई जाएं।
- सलमान
नाला क्षतिग्रस्त होने से पानी जमा हो रहा है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे बीमारियों का खतरा बना हुुआ है।
- नफीस
घर के सामने नाला टूटा पड़ा है। वाहनों के निकलने पर गिरने से दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
- मुस्तफा खां
पालिका की पहली बोर्ड बैठक 12 दिसंबर 2017 को हुई थी। जिसमें सड़क का प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन अब तक कार्य नहीं किया गया है। वार्ड को विकास से उपेक्षित रखा गया है। इससे गलियों की सड़कें जर्जर हो गईं हैं। मुख्य सड़क पर भी धूल के गुबार उड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही है।
- नाजिया रजा, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed