{"_id":"66353ec62ebe3657be015a24","slug":"five-villages-of-madavara-forest-area-illuminated-with-rs-70-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-114163-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मड़ावरा वन क्षेत्र के पांच गांव 70 लाख से रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मड़ावरा वन क्षेत्र के पांच गांव 70 लाख से रोशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मड़ावरा वन क्षेत्र के पांच गांवों को सोलर एनर्जी से रोशन किया गया है। तीन गांव में ललितपुर पावर जनरेशन ने 59 लाख रुपये की धनराशि खर्च की है। जिला खनिज निधि से इन गांवों को रोशन किया गया है। इन गांवों में निवास करने वाले करीब साढ़े तीन सौ परिवारों को लाभ मिला है।
विकासखंड मड़ावरा के वनगुवां, लखंजर, हीरापुर, पापड़ा, बारई गांव जंगलों के बीच बसे हैं। यहां बिजली पहुंचाने के लिए वन क्षेत्र में खंभे लगाए जाने हैं, लेकिन वन विभाग इसकी अनुमति नहीं दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में इन गांवों को सोलर एनर्जी से रोशन किया गया था। इसके लिए सोलर पावर प्लांट की मिनी ग्रिड लगाई गई थी। कुछ वर्ष पहले इनके खराब हो जाने से इन गांवों में अंधेरा था। यहां के लोगों को रोशनी देने के लिए जिलाधिकारी ने कार्य योजना तैयार कराई, लेकिन इसके लिए ज्यादा धन की आवश्यकता थी। उन्होंने ललितपुर बजाज पावर जनरेशन का सहयोग लिया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव श्रीवास्तव के माध्यम से यह प्रपोजल कंपनी चेयरमैन कुशाग्र बजाज के पास भेजा गया। जिलाधिकारी की पहल रंग लाई और चेयरमैन ने सीएसआर से तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने तीन गांवों के लिए 59 लाख रुपये स्वीकृत किए। कंपनी के सीईओ एएन सार की देखरेख में यह कार्य कराया गया। वहीं, दस लाख रुपये जिला खनिज निधि से लेकर कार्य कराया गया। प्रत्येक घर को दो बल्ब व पंखे का कनेक्शन दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव- सोलर प्लांट -लागत - घरों की संख्या- स्ट्रीट लाइट-
वनगुवां - 15 किलाेवाट- 15.22 लाख- 70 - 20
लखंजर- 21 किलोवाट- 32.88 लाख- 160- 25
बारई- 11 किलोवाट - 11.90 लाख - 65 - 15
पापड़ा - 05 किलोवाट- 4.95 लाख - 25 - 07
हीरापुर- 05 किलोवाट - 4.95 लाख - 22 - 06
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
धसान नदी के उस पार गांवों में है बिजली: धसान नदी के किनारे बसे इन गांवों में बिजली व मार्ग निर्माण में उत्तर प्रदेश का वन विभाग बाधा बना हुआ है। धसान नदी के दूसरी ओर मध्य प्रदेश के गांव बिजली से रोशन हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
मड़ावरा वन क्षेत्र के गांवों को सोलर लाइट से रोशन किया गया है। ललितपुर बजाज पावर जनरेशन का विशेष सहयोग रहा। जिला खनिज निधि से भी धनराशि दी गई है। जल्द ही सड़क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।