{"_id":"64b2ec7d95fba552a00f3154","slug":"five-tehsils-186-complaints-settled-only-12-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-929-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पांच तहसीलें, 186 शिकायतें, निपटाईं सिर्फ 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पांच तहसीलें, 186 शिकायतें, निपटाईं सिर्फ 12
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में बोले डीएम-समय पर शिकायतें निपटाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले की पांच तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बारिश होने के बाद भी 186 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, इसमें से सिर्फ 12 की शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
इस दौरान जिलाधिकारी आलोक सिंह ने सदर तहसील में फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में व्यक्तिगत रुचि लें। फरियादियों को संतुष्ट करना प्रशासन का दायित्व है, उन्हें निस्तारण से अवगत भी कराया जाए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी कमलकांत पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य प्रमुख अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
तहसीलों में शिकायतें और उनके निस्तारण पर एक नजर
तहसील शिकायतें निस्तारण
सदर 35 04
तालबेहट 88 05
महरौनी 14 00
मड़ावरा 12 00
पाली 37 03