फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five peole injured to fight

जानलेवा हमले में महिला समेत पांच घायल

Mon, 11 May 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five peole injured to fight
घायल महिला का उपचार किया गया - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। थाना मड़ावरा के अंतर्गत रविवार की रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आम रास्ते से निकलने के विवाद में किए गए हमले में एक परिवार की महिला सहित पांच ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें दो गंभीर रूप घायल हो गए। थाना मड़ावरा के ग्राम पिपरट निवासी रामजी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात को वह अपने परिजनों के साथ घर पर था। गांव के अनिल यादव, कपिल यादव, हर्ष यादव व कुंवर सिंह आदि जो उससे रंजिश रखते हैं, हाथों में कुल्हाड़ी व लाठी लेकर घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने हमला कर दिया, जिसमें सौरभ यादव पुत्र बबलू यादव, इंद्राज यादव, राजभान यादव पुत्रगण विजय सिंह, साहब यादव पुत्र श्रीराम यादव, शिवदुलैया पत्नी विजय यादव की मारपीट की। गंभीर चोट लगने के कारण राजभान और शिवदुलैया बेहोश हो गई और बाकी अन्य घायल हो गए। हमलावरों ने बाकी को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर मड़ावरा पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed