फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   five include wife booked for suicide provoke

आत्महत्या को उकसाने में पत्नी समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Mar 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
five include wife booked for suicide provoke
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर में बीते रोज युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर निवासी रवींद्र कुमार शर्मा पुत्री स्व. नारायण दास शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र रीतेश शर्मा ने अपनी पत्नी शिल्पा शर्मा व उसके परिवारजनों के प्रताड़ित करने पर 14 मार्च को शाम करीब छह बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रीतेश शर्मा (33) की मां खिमलासा गईं थी, उसका पुत्र रीतेश व शिल्पा घर पर ही थे। ललितपुर से फोन पहुंचने पर वह खिमलासा से ललितपुर लौटे तो उसके पुत्र रीतेश के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसकी पत्नी शिल्पा शर्मा, गनेश शर्मा, ममता शर्मा, विशाल उर्फ विक्की शर्मा व विकास निवासी अंदर बड़ागांव दरवाजा झांसी के नाम भी थे। इनकी वजह से उसके पुत्र ने आत्महत्या करना बताया। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed