{"_id":"67e1accb44388dbb2d02a47c","slug":"five-children-were-affected-by-measles-in-satgata-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-132040-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सतगता में खसरे की चपेट में आए पांच बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सतगता में खसरे की चपेट में आए पांच बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खसरे की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम सतगता में 12 बच्चे बुखार की चपेट में थे, इनकी जांच की गई तो पांच में खसरा की पुष्टि हुई। इलाज के बाद अब बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ग्राम सतगता में कई बच्चों को बुखार आ रहा था। इनके शरीर पर छोटी फुंसी हो रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर मरीजों की खोज की। 12 बच्चों में बुखार पाया गया। जांच में पांच में खसरा पाया गया। बच्चों को दवा देने के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मरीज मिलने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम मरीज के परिजन व आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की कुंडली खंगालेगी। बुखार व अन्य लक्षण मिलने पर जांच की जाएगी। अन्य लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। मरीज मिलने पर तत्काल विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -
ये हैं खसरे के लक्षण
- बुखार के साथ चकत्ते पड़ना।
- शरीर पर लाल दाने होना।
- आंखें लाल होना।
- गिल्टी सूज जाना।
- जुकाम, खांसी।
-- -
इस तरह करें बचाव
- संक्रमित बच्चे से अन्य बच्चों को दूर रखें।
- खांसने, छींकने पर मास्क लगाएं।
- मरीज के कपड़े व उपयोग की गई वस्तु का उपयोग न करें।
- शरीर में केवल लोशन ही लगाएं।
-- -
चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। लगातार निगरानी की जा रही है। पांच बच्चे खसरा से ग्रसित मिले थे, जिन्हें उपचार दिया गया। अब सभी स्वस्थ हैं।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ