{"_id":"69386afdbe301ec5f408fdc4","slug":"first-salute-to-rajendra-singh-second-to-india-third-salute-to-mother-india-fourth-to-lord-shri-krishna-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-147620-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पहला नमन राजेंद्र सिंह को, दूसरा हिंदुस्तान को, तीसरा नमन मां भारती को, चौथा श्री भगवान को...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पहला नमन राजेंद्र सिंह को, दूसरा हिंदुस्तान को, तीसरा नमन मां भारती को, चौथा श्री भगवान को...
विज्ञापन
शहीद महोत्सव में मौजूद लोग
शहीद महोत्सव मेले में बुंदेली लोकगीत निशा में झूमे लोग, गायकों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। महरौनी में चल रहे शहीद महोत्सव में बुंदेली लोकगीत गायकों ने शहीदों के नाम पर शानदार प्रस्तुति दी। इस पर लोग झूमते नजर आए और पंडाल तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
अमर शहीद राजेंद्र शुक्ल की स्मृति में शहीद महोत्सव मेले के चौथे दिन मंगलवार को बुंदेली लोकगीतों की रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें बुंदेली लोकगीत गायकों ने सैनिकों के सम्मान में लोक गीतों की प्रस्तुति दी। यहां आयोजित बुंदेली लोकगीत निशा में जयसिंह राजा एंड ग्रुप द्वारा मनमोहक लोकगीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों का हृदय जीत लिया। पहला नमन राजेंद्र सिंह को, दूसरा हिंदुस्तान को, तीसरा नमन मां भारती को, चौथा श्री भगवान को... गीत पर लोग झूम उठे। यह गीत सुन पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कलाकारों की टीम ने देशभक्ति से ओतप्रोत लोकधुनों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, गायिका वीणा पंडित और डॉली राजपूत ने भी अपनी मधुर लोकशैली से जन समूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन पीयूष शुक्ला ने किया। स्मृति समारोह सद्भावना समिति के पदाधिकारियों में बृजेश रिछारिया, दीपक तिवारी, संजय भौंड़ेले, सचिन सोनी, जय हिंद सिंघई, सतीश सिंघई, सुमित मिठ्या, पवन पटैरिया आदि का विशेष योगदान रहा।