फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   first police chauki in talbehat

तालबेहट में खोली गई पहली महिला पुलिस चौकी

Thu, 04 Mar 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
first police chauki in talbehat
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
ललितपुर। महिला संबंधी मामलों की त्वरित व आसान सुनवाई के लिए तालबेहट में पहली महिला पुलिस चौकी का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में महिला संबंधी आपराधिक मामलों में समस्याओं की निराकरण के लिए जनपद में एक ही महिला थाना मुख्यालय में संचालित है। जिसमें महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित आपराधिक मामलों का निराकरण किया जाता है। लेकिन मुख्यालय से दूरस्थ थानों के अंतर्गत सैकड़ों गांवों की बहुत सी महिलाएं अपराध होने के बाद भी महिला थाना की दूूरी अधिक होने के कारण नहीं पहुंच पाती हैं। यदि पहुंच भी जाती हैं तो साठ से सत्तर किलोमीटर तक की दूरी के कारण बार-बार आने-जाने में हिचकती हैं। ऐसे में शासन की मंशानुसार अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ द्वारा दूरस्थ थानों के अंतर्गत महिला चौकी खोले जाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत ललितपुर के तालबेहट में जिले की पहली महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का नवगठन किया गया है, जो मुख्यालय स्थित महिला थाना से संबद्ध रहेगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पुलिस कार्यालय में प्रभारी संयुक्त प्रकोष्ठ उपनिरीक्षक रजनी मिश्रा को स्थानांतरित करके तालबेहट की पहली पुलिस महिला चौकी का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही महिला पुलिस चौकी में दो महिला कांस्टेबल, दो हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल पुरुष की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेश मुख्यालय लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तालबेहट में रिर्पोटिंग पुलिस चौकी का नवगठन किया गया है, जो महिला थाना से संबद्ध रहेगी और इसमें उपनिरीक्षक रजनी मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed