फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   first day spend in formality

औपचारिकता में निपटा पहला दिन

Wed, 27 May 2015 01:57 AM IST
Updated Wed, 27 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। प्रशिक्षु शिक्षकों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण ब्लाक संसाधन केंद्र व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभ हो गया। पहला दिन औपचारिकता में ही निपट गया।
विज्ञापन



जिले में छह सैकड़ा से ज्यादा प्रशिक्षुओं को सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से कई बैच बना दिए गए हैं। बीआरसी जखौरा का एक बैच यहां के  हॉल में तो दूसरा बैच नगर संसाधन केंद्र में आयोजित हो रहा है। इसके अलावा डायट व अन्य ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भी प्रशिक्षुओं को भेजा गया है। कई बैच बनाने से प्रशिक्षुओं को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। झांसी जिले से दैनिक यात्रा करने वाले कई प्रशिक्षुओं को बीआरसी तालबेहट से हटाकर डायट में भेजा गया है। कइयों को यह बात रास नहीं आई है। अन्य बीआरसी के प्रशिक्षु भी इसी तरह की समस्या से परेशान दिखे। कइयों ने बीआरसी वापस जाने के लिए जुगत का सहारा लिया।
विज्ञापन



कुछ को कामयाबी मिल गई तो कुछ जिला मुख्यालय पर भटकते नजर आए। यही वजह रही कि डायट में लंच के समय तक करीब आधा दर्जन प्रशिक्षुओं ने ज्वाइन नहीं किया था। इनमें बीआरसी जखौरा व तालबेहट के प्रशिक्षु शामिल थे। इन हालात में प्रशिक्षुओं के पंजीयन, परिचय व संक्षिप्त पाठ्यक्रम पर ही चर्चा हो पाई। इस संबंध में डायट प्राचार्य से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, संपर्क स्थापित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्वाइनिंग को लेकर रहा भ्रम
ब्लाक संसाधन केंद्र तालबेहट पर प्रशिक्षुओं के ज्वाइनिंग को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बीएसए कार्यालय से उपलब्ध कराई गई सीडी में 27 जनवरी ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि दर्शाई गई थी। विभागीय कर्मियों ने कई प्रशिक्षुओं को इस तिथि में ज्वाइन मानते हुए डायट भेज दिया। इस पर प्रशिक्षुओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि उन्होंने 22 व 23 जनवरी को ही ज्वाइन कर लिया था, ऐसे में उन्हें 27 जनवरी को कैसे ज्वाइन दिखाया जा सकता है। शाम तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका था।


बैच बनाने में मनमानी
कई प्रशिक्षुओं ने बैच बनाने में मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बैच बनाने में ज्वाइनिंग तिथि को आधार बनाया गया था। लेकिन, विभागीय कर्मी मनमाने तरीके से प्रशिक्षुओं को डायट व बीआरसी पर भेज रहे हैं।


ज्वाइनिंग से गायब हैं कई प्रशिक्षु
जिले में कई प्रशिक्षु ज्वाइन करके चले गए हैं। जबकि उनके सैद्धांतिक प्रशिक्षण शुरू हो रहे हैं, उसमें ऐसे प्रशिक्षु शामिल नहीं हो रहे हैं। पिछले दिनों डायट प्राचार्य के समक्ष ऐसी स्थिति नजर आई थी, जिस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से मौखिक तौर पर गायब प्रशिक्षुओं से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, अब उसे ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।






प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे शिक्षक
ललितपुर। जिले के दो माडल स्कूल के लिए चयनित हुए शिक्षक बरुआसागर डायट में प्रशिक्षण लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। पहले दिन 15 में से 8 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। प्राथमिक विद्यालय कुम्हैड़ी नंबर एक व प्राथमिक विद्यालय पनारी में एक जुलाई से अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं शुरू होनी हैं। बीते दिनों जनपद में परीक्षा के माध्यम से 15 शिक्षकों का चयन हुआ था। इन सभी चयनितों का प्रशिक्षण 25 मई से बरुआसागर डायट में प्रारंभ हो गया है। लेकिन, 15 में से 8 चयनित शिक्षकों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसकी प्रमुख वजह ग्रीष्मावकाश माना जा रहा है। कई शिक्षक जनपद से बाहर चले गए हैं, जिस कारण वह प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed