फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fire in shop goods crash

आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख

Sat, 20 Oct 2018 12:57 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 20 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
fire in shop goods crash
fire - फोटो : demo
 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेरई फाटक तिराहे पर बनी एक कंप्यूटर की दुकान में आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के बाद तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने लेखपाल को मौके पर भेजा।  
विज्ञापन

तेरई फाटक तिराहे  पर ककड़ारी निवासी बृजेश पस्तोर की आस्था कंप्यूटर के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार को शाम वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। दशहरा होने के कारण सुबह दुकान नहीं खुली। ग्यारह बजे के बाद लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस एवं दुकान मालिक बृजेश को दी। जैसे ही दुकान का ताला खोला, दुकान के अंदर का नजारा देख कर लोग सन्न रह गए। दुकान के अंदर रखे दो कंप्यूटर, दो प्रिंटर,दो कैमरा, एक वीडियो कैमरा, कूलर, पेन ड्राइवें, कार्ड आदि सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक के अनुसार इसमें उनका लगभग डेढ़ लाख रूपए का सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर लेखपाल श्रीकृष्ण सोनी मौके पर गए। समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed