फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fire by tarcoal at road

तारकोल में लगी आग ने मचाई तबाही

Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
fire by tarcoal at road
कैप्सन - तारकोल में लगी आग - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। जखौरा-तालबेहट मार्ग पर सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए डामर गर्म करने के लिए जलाई गई आग ने सोमवार को सुबह तबाही मचा दी। आग जब पास के खेतों की बारी में पहुंची तो लोग उस पर काबू करने के लिए जुट गए। बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू किया जा सका।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी द्वारा तालबेहट-जखौरा मार्ग पर हुए गड्ढे भरने का काम चल रहा है। इसके लिए गिट्टी में डामर पिघलाने के लिए ग्राम तरगुवा में सड़क के किनारे डामर को गर्म किया जा रहा था। लापरवाही के चलते कर्मचारी जलती आग छोड़ कर आगे चले गए। जिसके बाद हवा के झोंके से तारकोल में लगी आग तेज हो गई और खेतों की बारी तक पहुंच गई। जैसे ही आग ने एक खेत की सूखी बारी को अपनी चपेट में लिया, आसपास के किसानों में भगदड़ मच गई। तत्काल किसानों ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की सहायता से पानी डाल कर आग पर काबू किया। जिससे किसानों की फसलें जलने से बच गई।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की कमी खली
तहसील मुख्यालय पर फिर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड गाड़ी न होने की कमी एक बार फिर सामने आई। जबकि अभी गर्मी ने अपना प्रभाव नहीं दिखाया है। गर्मी में आग लगने की सूचना पर जब तक जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड गाड़ी आती है तब तक आग अपना काम कर चुकी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed