फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire broke out in the cable, flames kept rising for half an hour

Lalitpur News: केबल में लगी आग, आधे घंटे तक उठती रहीं लपटें

Tue, 27 May 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the cable, flames kept rising for half an hour
ललितपुर। स्टेशन रोड पर कृष्णा टॉकीज के पास रविवार देर रात एक खंभे की केबल में ओवरलोड के चलते आग लग गई। आधे घंटे से अधिक समय तक लपटें उठती रहीं। लोगों ने बिजली विभाग को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

गल्ला मंडी स्थित उपकेंद्र में स्थापित फीडर संख्या पांच के अंतर्गत स्टेशन रोड पर कृष्णा टॉकीज के पास रविवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे एक खंभे पर केबल से अचानक चिंगारियां छूटने लगीं, जो आसपास के घरों पर भी गिरने लगीं। यह देख लोग बाहर निकल आए और बिजली विभाग को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा तो डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आपूर्ति बंद कराई। लोगों ने केबल पर बालू डालने के साथ झाड़ की मदद से आग बुझाई। केबल जलने से आसपास के घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच बिना बिजली के परेशान होकर रात गुजारनी पड़ी। दूसरे दिन सोमवार दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे केबल जोड़कर आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन

..........
केबल में आग लगने की सूचना मिलने पर बिजली बंद करा दी थी। उस क्षेत्र की लाइन काटकर बाकी क्षेत्र की आपूर्ति रात में ही बहाल कर दी गई। सुबह केबल बदलवाकर उस क्षेत्र की बिजली भी बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुमार यादव, प्रभारी अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed