फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   FIR Registered Against Machine Operator in Case of Youth's Death; Family Alleges Misconduct

Lalitpur News: युवक की मौत के मामले में मशीन संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, परिजनों ने लगाया आरोप

Sun, 22 Mar 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Machine Operator in Case of Youth's Death; Family Alleges Misconduct
ललितपुर। थाना सौजना के गुंजौरा गांव में शुक्रवार काे भूसा मशीन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले कुलविंदर की मां रणवीर सिंह ने लापरवाही के आरोप में मशीन संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने कुलविंदर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजन उसके शव को लेकर पीलीभीत के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पीलीभीत के कबीरगंज सरदार एरिया निवासी कुलविंदर शुक्रवार को भूसा बनाने के दौरान मशीन की चपेट में आ गया था। गंभीर रूप से घायल हो जाने से कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से संचालक वहां से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर शनिवार को कुलविंदर की मां और उसके परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों ने मशीन संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि संचालक की लापरवाही से हादसा हुआ, जिसमें कुलविंदर की मौत हुई।
विज्ञापन

मां रणवीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी संचालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed