फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer crisis, farmer jam the road

खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया हंगामा, लगाया जाम

Sun, 14 Nov 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
fertilizer crisis, farmer jam the road
कैप्सन = 1 - किसानों से वार्ता करते एसडीएम और एसएचओ 2- खाद के लिए लाइन में लगे किसान 3- दुकानदार से बहस ? - फोटो : TALDEHATE
खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया हंगामा, लगाया जाम
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। जिले में खाद की लगातार आमद के बाद भी किसान खाद के लिए परेशान हैं। शनिवार को खाद का स्टाक खत्म होने की जानकारी मिलते ही किसानों ने विक्रेता की दुकान के सामने हंगामा कर दिया।
जानकारी पर पहुंचे एसडीएम एसपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने दुकानदार को मौके पर बुलवाकर किसानों के सामने पूरी दुकान और गोदाम की तलाशी ली। खाद न मिलने पर किसान शांत हुए। बवाल के बाद समिति एवं निजी दुकानों पर पुलिस की मौजूदगी में खाद विक्रय हुआ। किसानों को शांत करने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक मुख्यमार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह किसानों ने मुख्य मार्ग पर स्थित एक निजी खाद विक्रेता के यहां खाद होने के बावजूद वितरित न करने का आरोप लगाते हुए करीब 10 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी के बाद मौके पर गए एसडीएम एसपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने किसानों को समझाया लेकिन किसान किसी भी बात को मानने का तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया तो किसान नरम पड़ गए और करीब 10.30 बजे जाम खोल दिया। अधिकारियों ने दुकानदार को मौके पर बुलवाकर किसानों के सामने गोदाम और दुकान को खुलवाकर दिखवाया। दोनों स्थानों पर खाद न मिलने पर किसान शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की देखरेख में वितरित हुई खाद
शनिवार को सुबह किसानों के प्रदर्शन के बाद सतर्क हुए अधिकारियों ने निजी एवं समितियों पर शांति पूर्ण खाद विक्रय के लिए पुलिस तैनात कर दी। तालबेहट समिति के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि उनके पास पांच सौ बोरी डीएपी थी जिसे शनिवार को किसानों को विक्रय कर दिया गया ।

खाद के लिए लगी रही लंबी-लंबी लाइन
खाद की चाहत में निजी एवं समिति पर देर रात तक किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। किसानों को उस समय मायूसी का सामना करना पड़ा जब उनके नंबर आने से पहले ही खाद का स्टॉक समाप्त हो गया। किसानों ने बताया कि खाद न मिलने से पलेवा वाले खेत बेकार होने से उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed