फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Father of incurable diseases diabetes

असाध्य रोगों का जनक है मधुमेह

Tue, 15 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Father of incurable diseases diabetes
health lalitpur news - फोटो : demo
विश्व मधुमेह (डायबिटीज) दिवस पर जिला अस्पताल परिसर से नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिला के आला अफसरों के अलावा स्वयं सेवी संगठन, स्काउट गाइड व छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डायबिटीज के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

 जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रैन बसेरा में जिलाधिकारी डॉ रूपेश कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नोडल अधिकारी एनसीडी सेल डा मुकेश दुबे ने डायबिटीज से होने वाले रोगों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसमें रक्त में शुगर की मात्रा बहुत बढ़ जाती है तथा इंसुलिन नामक हार्मोन का निर्माण बंद हो जाता है। भारत के अंदर वर्ष 2015 के आंकड़ों के हिसाब से 69.2 मिलियन लोग डायबिटीज से ग्रसित हैं। 
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह ने कहा कि 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत लोगों को टाइप-2 डायबिटीज है। जनपद ललितपुर में भी महरौनी ब्लॉक में 25 प्रतिशत, मड़ावरा में 15 प्रतिशत तथा पूरे जनपद में औसतन 15 से 20 प्रतिशत लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। जिलाधिकारी डॉ रूपेश कुमार ने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में आम आदमी ने अपने खान-पान तथा स्वास्थ्य पर ध्यान देना बंद कर दिया है, जिसके कारण डायबिटीज जैसी बीमारियां पैदा हो रही हैं। पिज्जा, बर्गर तथा फास्ट फूड की संस्कृति ने इसे और भी भयानक बना दिया है। इस बीमारी को नियमित व्यायाम तथा संतुलित भोजन से नियंत्रण में रखा जा सकता है, इसके लिए यह आवश्यक है कि व्यायाम को जीवन में नियमित रूप से शामिल किया जाए तथा मोटापा बढ़ाने वाले खान-पान से बचा जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि मधुमेह कई सारे असाध्य रोगों का जनक है, जिस पर नियंत्रित वजन एवं स्वस्थ जीवन शैली के माध्यम से काबू पाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा डॉ रिजू दुबे, मंजूलता, आरती पस्तोर, अनुराग सोनी, शिखा दुबे, सुमति कुमार श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, संजय त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। 
कार्यक्रम के उपरान्त जागरूकता रैली को जिलाधिकारी द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह जन जागरूकता रैली जिला अस्पताल से होकर जेल चौराहा, पानी की टंकी, चौबयाना, नदीपुरा, आजादचौक, घण्टाघर होते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची। रैली में जिलाधिकारी डॉ  रूपेश कुमार, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी पूरे समय तक मौजूद रहे। 

 जागरूकता रैली को सफल बनाने हेतु राजकीय इण्टर कॉलेज ललितपुर, नगर पालिका बालिका इण्टर कॉलेज, पीएन इण्टर कॉलेज, श्री वर्णी जैन इण्टर कॉलेज सहित सांई ज्योति संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। भारत स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों द्वारा रैली को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ  संजय वासबानी, डॉ  डीसी दोहरे, डॉ जेएस बक्शी, डॉ सविता, डॉ पवन सूद, डॉ पंकज त्रिपाठी, सौरभ देवलिया, राजीव जैन, नीरज दुबे, राजेन्द्र मिश्रा, मुजफ्फर खान, अनिल परिहार, रजनी यादव, शिशुपाल, सुरेश एवं  सिस्टर एंजिलीना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed