{"_id":"6578a2d6d233a0ead70c885a","slug":"father-misdeed-minor-daughter-in-lalitpur-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता हुआ कलंकित: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां बेटों के साथ मजदूरी करने गई हुई थी इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता हुआ कलंकित: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां बेटों के साथ मजदूरी करने गई हुई थी इंदौर
Tue, 12 Dec 2023 11:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:43 PM IST
सार
ने बताया कि करीब एक माह पूर्व रात को जब वह घर में सो रही थी। तभी पिता उसके पास आया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। डर से उसने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
नाबालिग लड़की से पिता पर एक माह से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मंगलवार की रात को महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने मंगलवार की रात को कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
जिसमें बताया कि वह इंदौर में करीब डेढ़ माह पूर्व अपने पुत्रों के साथ मजदूरी करने गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री और पति था। 10 दिसंबर को पुत्री ने फोन करके बताया कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर वह इंदौर से मंगलवार को घर आई। यहां पुत्री ने बताया कि करीब एक माह पूर्व रात को जब वह घर में सो रही थी। तभी पिता उसके पास आया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। डर से उसने कुछ नहीं कहा। करीब तीन दिन पूर्व पुनः छेड़छाड़ की ओर दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता द्वारा पुत्री से दुष्कर्म करने की शिकायत सामने आने पर क्षेत्राधिकारी सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़िता से भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
लड़की से उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन