फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   father hanging sucide

Lalitpur News: बेटे की बीमारी से परेशान पिता ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
father hanging sucide
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला वंशीपुरा निवासी चंद्रभान (46) पुत्र गजराज सिंह ने शनिवार की रात को घर में ही शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार चंद्रभान अपने छोटे बेटे की पैरों की बीमारी से परेशान था। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला वंशीपुरा निवासी चंद्रभान शनिवार की रात को लगभग ग्यारह बजे घर पर मोबाइल चला रहा था। लेकिन उसका छोटा बेटा आदर्श मोबाइल के लिए उसे परेशान कर रहा था। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को बेटे को लेकर दूसरे कमरे में भेज दिया और फिर उसने मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाते हुए शराब पी।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद साढ़े ग्यारह बजे जब पत्नी उससे खाना खाने के लिए पूछने गई तो चंद्रभान का शव कमरे में पंखे पर तौलिया के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह जोर से चिल्लाने लगी, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दरवाजा खुलवाया और कमरे में जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटा हैं, जिनमें छोटा बेटा आदर्श (07) को पैरों में मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी है और बेटे की बीमारी ठीक नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक दो भाई व चार बहनों में सबसे बड़ा था। बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसके छोटे भाई और चार से पांच वर्ष पहले उसके माता पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed