फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers wandering for claim of Kharif crops destroyed by rain

Lalitpur News: बारिश से नष्ट खरीफ फसलों के क्लेम के लिए भटक रहे किसान

Wed, 06 Nov 2024 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers wandering for claim of Kharif crops destroyed by rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/जाखलौन। इस साल बारिश से खरीफ की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। उड़द, मूंग व मूंगफली को अधिक नुकसान पहुंचा था। किसानों ने फसल का बीमा कराया था। लेकिन, उनमें से एक भी किसान को अब तक बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किया गया।
लगातार बारिश से उड़द व मूंग की फलियां प्रभावित हो गई थीं। रही सही कसर कटाई से लगभग दस दिन पूर्व हुई जोरदार बारिश ने पूरी कर दी थी। कई क्षेत्रों में खेतों में कटी पड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। इससे लाभ तो दूर लागत तक नहीं निकल पाई थी। किसान व किसान संगठनों ने फसल के नुकसान की जांच कर सर्वे कराने की मांग की थी। फसलों में काफी नुकसान पाया गया था।
विज्ञापन

फसल का बीमा कराने वाले 1.14 लाख किसानों में से 68179 ने व्यक्तिगत दावा किया था। सर्वे भी हो गया था। लेकिन, अब तक किसानों को क्लेम राशि का भुगतान नहीं किया गया। उन्हें भुगतान के नाम पर महज आश्वासन दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि क्लेम राशि का भुगतान हो जाए तो रबी फसल की बुआई के लिए कर्ज न लेना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

---एक लाख चौदह हजार किसानों ने फसल का बीमा कराया था, इसमें 68179 ने व्यक्तिगत दावा किया था। क्लेम राशि के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही किसानों के खाते में धनराशि आ जाएगी।- बसंत कुमार दुबे, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed