फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmers fell down in the well, died

।खेत पर गए बुजुर्ग का शव कुएं में उतराता मिला

Tue, 14 Jan 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
farmers fell down in the well, died
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दैलवारा में खेत पर फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान का शव कुंए में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम दैलवारा निवासी पतू (80 वर्ष) पुत्र गुन्ने कुशवाहा बीते शनिवार की रात को घर से खाना खाने के बाद खेत पर फसल की रखवाली के लिए चला गया। सुबह करीब दस बजे जब वह घर नहीं आया तो उसके परिजन खेत पर ही उसका खाना लेकर पहुंच गए, जहां वह अपने झोपड़ी में नहीं मिला। परिजनों ने आसपास देखा और पास के खेत वालों से भी बुजुर्ग के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता सका। इसके बाद परिजनों ने शंका होने पर कुएं में झांका तो पतू का शव कुएं में उतराता दिखा। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग किसान का एक ही पुत्र है, जो पिता के साथ खेती बाड़ी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed