फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers demanded compensation for crops damaged by excessive rainfall.

Lalitpur News: अतिवृष्टि से खराब फसलों का किसानों ने मांगा मुआवजा

Tue, 29 Sep 2026 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded compensation for crops damaged by excessive rainfall.
सौजना। सौजना सहित आसपास के गांवों के किसानों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी महरौनी को अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सौजना, लुहर्रा, गुंजौरा, निमुवाखेरा, जमुंझिर, जटौवा, भरतपुर, सीतापुर और फूटाताल जैसे गांवों में भारी वर्षा हुई। इस अधिक वर्षा के कारण उड़द, तिलहन और मूंगफली जैसी उनकी सभी फसलें नष्ट हो गई हैं। किसानों ने मांग की है कि मौके पर लेखपाल, कानूनगो और बीमा कंपनी को भेजा जाए। इन अधिकारियों द्वारा फसलों की जांच कराकर किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर महेंद्र सिंह गौर, हरपाल सिंह, सुरेश कुमार वैद्य, सुरेंद्र वैद्य और संदीप वैद्य समेत कई किसान मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने किसानों को जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed