{"_id":"68aa1c2149680c852c0dfc5b","slug":"farmers-are-worried-about-fertilizers-aam-aadmi-party-protested-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-141355-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: किसान खाद को परेशान, आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: किसान खाद को परेशान, आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार पर लगाए नाकामी के आरेाप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किसानों को खाद की किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने और प्रदेश सरकार पर नाकामी के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अधिवक्ता हरदयाल सिंह लोधी के नेतृत्व में कचहरी परिसर से एकत्रित होकर कलक्ट्रेट तक बैनर लेकर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना उनकी आजीविका पर हमला है। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है। उन्होंने किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालाबाज़ारी का आरोप लगाते हुए खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए। कालाबाजारी बिचौलियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्रदर्शन में गनेशराम रजक, बुद्ध सिंह, नेहा चीमना, महेंद्र कुमार, मीना राणा, हरीबाई, भागवटी, बबीता, सरोज, निघाल सिंह, हरीराम आदि शामिल रहे।