फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer shot dead after drunken dispute

Lalitpur News: नशे में विवाद के बाद गोली मारकर किसान की हत्या

Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead after drunken dispute
संवाद न्यूज एजेंसी तालबेहट (ललितपुर)। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम बलरगुवां में रविवार को शराब के नशे में दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोली से किसान अमर सिंह (56) की मौत हो गई। उसका भतीजा राजपाल (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने मुख्य दो आरोपियों बलवंत सिंह और बलवीर सिंह निवासी ग्राम बलरगुवां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भतीजे धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका चाचा अमर सिंह और भाई राजपाल रविवार को खेत से घर जा रहे थे। बलवंत और बलवीर आदि ने रास्ता रोक लिया। वे नशे में थे। रोका-टोकी के बीच दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और मारपीट हो गई। विपक्षियों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली अमर सिंह के लगी और वह जमीन पर गिर गया। राजपाल ने रोकना चाहा तो उसे भी गोली मार दी जो उसके हाथ में लगी। अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने अमर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से चल रहा थी रंजिश
गांववालों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। लेकिन इस तरह की वारदात सामने नहीं आई थी। रविवार को शराब के नशे विवाद हो गया और इस विवाद में चली गोली ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक अमर सिंह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed