फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer's death due to fall

गाज गिरने से किसान की मौत

Mon, 20 Jun 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to fall
महरौनी (ललितपुर)। थाना सोजना के ग्राम सौजना निवासी अशोक रैकवार (40) पुत्र रमला रैकवार शनिवार शाम को खेत से घर लौटते समय बारिश के दौरान गाज गिरने से झुलस गया। परिजन उसे महरौनी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सोजना के ग्राम सौजना निवासी अशोक रैकवार शनिवार को खेत में खाद डालने गया था। शाम को करीब साढ़े पांच बजे बारिश होने के चलते वह खेत से घर जा रहा था। अभी वह खेत से कुछ दूर स्थित ताल के पास ही पहुंचा था कि बारिश तेज हो गई। जिसके चलते वह ताल के किनारे एक पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक से पीपल के पेड़ पर तेज कड़कड़ाहट के आवाज के साथ गाज गिरी, जिससे अशोक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे उपहले तो सोजना में ही अस्पताल में दिखाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे महरौनी रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उसे महरौनी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के ग्राम अस्तौन निवासी मृतक के दामाद ने बताया कि अशोक रैकवार के तीन बेटे और दो बेटियां हैं जिनमें से एक बेटे व दोनों बेटियों की शादी हो चुकी हैं। उसके पास मात्र लगभग 75 डिसमिल खेती की जमीन है, जिस पर वह खेती करता था और मजदूरी भी करता था।
विज्ञापन

तहसीलदार ने मृतक के परिजनों से की पूछताछ
तहसीलदार चंद्र भूषण प्रताप ने सीएचसी पहुंच कर मृतक किसान के परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने मृतक आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed