फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer riding a bike back home dies after being hit by a truck

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 17 Jan 2026 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bike back home dies after being hit by a truck
नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम बिरधा के पास हुई घटना, मौके से भाग गया ट्रक चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने ग्राम बिरधा के पास शुक्रवार की शाम एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक ग्राम पटऊआ निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र पाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ग्राम बिरधा में काम से आया था और घर लौट रहा था।
मृतक के भाई तीर्थ पाल ने बताया कि उसका भाई राजेंद्र पुत्र हीरालाल शुक्रवार को अपने काम से कस्बा बिरधा अपनी बाइक से गया था। काम निपटाने के बाद वह शाम करीब 6 बजे घर लौट रहा था। अभी वह बिरधा से होकर गुजरे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर कट के पास पहुंचा था, तभी सागर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायल को आनन फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक रुका नहीं और चालक ने तेजी से उसे लेकर भाग गया। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती-किसानी करता था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed