{"_id":"5728f5964f1c1bf4505ccf66","slug":"farmer-died-blitz","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाज गिरने किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाज गिरने किसान की मौत
lalitpur
Updated Wed, 04 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश्ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम अमऊखेड़ा में खेत में आम की रखवाली कर रहे एक किसान की गाज गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को ग्राम अमऊखेड़ा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके अलावा ललितपुर में भी मामूली बरसात हुई।
गत वर्ष कम बारिश के कारण एक ओर जहां जनपद के सूखाग्रस्त होने से अधिकांश किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज से जाखलौन क्षेत्रांर्गत एक किसान की गाज गिरने से मौत हो गई। ग्राम अमऊखेड़ा निवासी किसान भुमानी सिंह यादव (65) पुत्र किशोरी सिंह यादव शाम करीब चार बजे पचखेड़ा हनुमान मंदिर के पास स्थित अपने खेत में आम की रखवाली कर रहा था। मंगलवार को अचानक मौसम के रुख में परिवर्तन हो गया और शाम करीब चार बजे जब भुमानी सिंह यादव खेत पर पेड़ के नीचे बैठा था, तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और बिजली चमकने लगी। जब तक वह कुछ समझ पाता गाज तेजी के साथ उसके ऊपर गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों ने पास जाकर देखा, लेकिन तब तक भुमानी सिंह की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों व पुलिस को दी। गांव में बारिश के कारण मामूली ओले भी गिरे हैं। किसान के दो पुत्र हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।