फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dead for suspence condition

खेत में पानी देने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 31 Dec 2020 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer dead for suspence condition
ललितपुर। कस्बा जाखलौन में एक किसान की उसके खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान खेत में पानी देने गया था। उसके मुंह से झाग आ रहा था। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन निवासी रमेश कुशवाहा (58) पुत्र जालम कुशवाहा मंगलवार को सुबह अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। दोपहर में लगभग दो बजे जब उसका 12 वर्ष का छोटा बेटा राजाराम पिता को खाना और डीजल देने खेत पर पहुंचा तो रमेश कुशवाहा को वहां बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उसके मुंह से झाग आ रहा था। यह देख वह भागता हुुआ घर पहुंचा और परिजनों को बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और रमेश को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र जयराम ने बताया कि वह मजदूरी करने को दूसरे के खेत मेें गया था। जानकारी मिलने पर वह खेत पर पहुंचा और पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के पुत्र जयराम के अनुुसार उसके पिता के नाम तीन एकड़ खेती की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed