{"_id":"5fc0088d8ebc3e3b4b41a99b","slug":"farmer-assaulted-lalitpur-news-jhs1820360187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन पर चाय पी रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन पर चाय पी रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला, गंभीर
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
fight.jpg
- फोटो : fight.jpg
Link Copied
महरौनी/ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम गुढ़ा में इंटर कॉलेज के बाहर स्थित कैंटीन में चाय पी रहे एक ग्रामीण पर छह लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उस पर दो बार तमंचा से फायर करने का भी आरोप लगाया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
थाना सोजना के ग्राम भदौरा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला उर्फ बब्लू राजा (50) पुत्र रघुवीर सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर में लगभग साढ़े तीन बजे ग्राम गुढ़ा में स्थित इंटर कॉलेज के बाहर बनी कैंटीन में चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक गांव निवासी करीब छह लोग चार पहिया वाहन से आए और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। यह देख कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोप है कि उनमें से एक आरोपी ने तमंचा से दो बार फायर कर दिया। जिससे तमंचे की गोली से निकले छर्रे उसे छूते हुए निकल गए, जिससे उसे चोट आई है। जब अधिक ग्रामीण एकत्रित हो गए तो उक्त लोग मौके से भाग गए। इसके बाद उसने अपने परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी और 108 एंबुलैंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस हमले में उसके दोनों हाथ व दोनों पैर एवं पसली व सिर में चोटें आयी हैं। फिलहाल सोजना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।