फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fake cardiologist case: Abhinav's sister's statement recorded from America

फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट प्रकरण : अमेरिका से आईं अभिनव की बहन के बयान दर्ज

Thu, 22 Jan 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fake cardiologist case: Abhinav's sister's statement recorded from America
ललितपुर। बहनोई की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान का दुरुपयोग कर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में नौकरी करने के आरोपी अभिनव सिंह मामले की जांच अब तेज हो गई है। प्रकरण की परतें खोलने के लिए गठित जनपद स्तरीय एसआईटी ने अमेरिका से भारत आई आरोपी की बहन दीपाली के बयान दर्ज कर अहम जानकारियां जुटाई हैं।
विज्ञापन

एसआईटी के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले डॉ. राजीव गुप्ता की चिकित्सकीय डिग्री व पहचान का उपयोग कर अभिनव सिंह ने करीब तीन वर्षों तक मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में कार्य किया। मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच के दौरान एसआईटी टीम ने अभिनव सिंह के शैक्षिक अभिलेखों की पड़ताल के लिए कोलकाता, मथुरा, रुड़की, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ में दस्तावेज एकत्र किए हैं। टीम सागर, बीना और खुरई जाकर आरोपी से जुड़ी अचल संपत्तियों का ब्यौरा खंगालने की तैयारी में है।
विज्ञापन

अमेरिका में रहने वाली आरोपी की बहन दीपाली के भारत आने पर एसआईटी ने उनसे संपर्क कर विस्तृत बयान दर्ज किए तथा केस से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। वहीं, एसआईटी टीम अमेरिका में रह रहे डॉ. राजीव गुप्ता से भी संपर्क कर जानकारियां जुटाने की तैयारी में है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि आरोपी की बहन के बयान जांच के क्रम में दर्ज किए गए हैं। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed