फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fake cardiologist Abhinav Singh's appearance via video conferencing, remand extended

Lalitpur News: फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट अभिनव सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी, बढ़ी रिमांड

Wed, 14 Jan 2026 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fake cardiologist Abhinav Singh's appearance via video conferencing, remand extended
मेडिकल कॉलेज में जीजा की डिग्री पर नौकरी करने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जीजा की डिग्री पर फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट बने अभिनव सिंह की मंगलवार को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेशी की गई। सुनवाई के बाद सीजेएम न्यायालय ने आरोपी की न्यायिक हिरासत की अवधि फिर से 14 दिन तक बढ़ा दी है।

आरोप है कि अभिनव सिंह अमेरिका में रह रहे अपने जीजा डॉ. राजीव गुप्ता की डिग्री का इस्तेमाल कर मेडिकल कॉलेज ललितपुर में फर्जी तरीके से कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में कार्य कर रहा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने उसे 12 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया था। तब से वह जेल में निरुद्ध है। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में आरोपी द्वारा डॉ. राजीव गुप्ता के नाम सहित कुल नौ आधार कार्ड बनवाए जाने के तथ्य भी रखे थे। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed