फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ex-teacher respect

पूर्व सैनिक व शिक्षकों का सम्मान

Tue, 06 Dec 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ex-teacher respect
samman lalipur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
भारत पाक युद्ध (1971) में अपनी शहादत से महरौनी माटी को  गौरवान्वित करने वाले अमर शहीद राजेन्द्र शुक्ल की स्मृति में आयोजित शहीद  महोत्सव का सोमवार को शुभारम्भ हुआ। महोत्सव में  प्रथम दिवस सुबह स्थानीय विद्यालयों के छात्र  छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


दोपहर को राजेन्द्र शुक्ल पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुलिस द्वारा  सम्मान में गार्ड आफ आनर सलामी दी गयी। तत्पश्चात श्री सी.बी.गुप्ता प्रार्थना स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का  आयोजन  किया गया। सभा की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक नरेन्द्र सिंह ने की। अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष  कृष्णा सिंह, भूपेन्द्र जैन, पूर्व डीपीआरओ जगदीश अहिरवार, पूर्व  इंसपेक्टर ज्ञानेश वर्मा, सपा जिला प्रवक्ता गिरधारी यादव, बालकृष्ण  नायक, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह, डा.शतेन्द्र मलैया ने शहीद के चित्र  के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरस्वती विद्या  मंदिर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडावरा रोड महरौनी के बच्चों ने सरस्वती  वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये। पूर्व माध्यमिक विद्यालय किसरदा के  बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। अधिवक्ता इरशाद अली ने  देशभक्ति से ओतप्रोत गजल प्रस्तुत की और सूर्यकान्त त्रिपाठी ने शहीद के  जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्पश्चात क्रमश: पूर्व माध्यमिक विद्यालय  दिदौरा , बम्हौरीबहादुर सिंह और मडावरा रोड महरौनी के बच्चों ने उत्कृष्ट  पी.टी.प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजेश यादव ने कहा कि  अमर शहीद राजेन्द्र शुक्ल की यह शहादत गौरवान्वित करने वाली है। सिद्धि ग्रुप के  चेयरमैन भूपेन्द्र जैन ने कहा कि शहीद को समर्पित यह कार्यक्रम एक धरोहर है। अभय श्रीमाली ने कहा कि इस आयोजन से नगर व  क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के लिये एक अच्छा मंच मिलता  है। वरिष्ठ शिक्षाविद हरगोबिन्द पुरी गोस्वामी ने कार्यक्रम के प्रति अपनी  शुभकामनाएं ज्ञापित की। अध्यक्षीय उद्बोधन में नरेन्द्र सिंह ने कहा  कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर समिति  द्वारा भूतपूर्व सैनिक नरेन्द्र सिंह, रामचरन नापित , जालम नापित और  मुकुन्द सिंह गौर सहित राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक भगवत सिंह और बालकृष्ण  नायक को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। समिति द्वारा शहीद के  भतीजे पीयूष शुक्ला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंघई  और सुमत मिठया ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर  पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरजसिंह सिकरवार, पवन पटैरिया,पार्षद विनोद  साहू, पुष्पेन्द्र चौधरी, रामकिंकन शुक्ला, प्रेमनारायण साहू,अनिल  शर्मा, राजू नामदेव, रवि गौतम, सूर्यप्रताप सिंह, प्रदीप पाठक, बृजेश  नायक, मनोज पवैया, राजीव तिवारी, मनोज भारद्वाज, राजेन्द्र वाजपेयी, कैलाश  तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, श्यामलाल साहू, अश्विनी चतुर्वेदी, मनीष  तिवारी, लखनलाल सेन, देशराज वर्मा, रवि खरे, शीलम गुप्ता आदि का सराहनीय सहयोग  रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed