फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ex minister support strike advocate

Lalitpur News: तहसील अधिवक्ताओं की हड़ताल का पूर्व मंत्री ने किया समर्थन

Sat, 07 Jan 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ex minister support strike advocate
ललितपुर। सर्किल रेट के विरोध में तहसील अधिवक्ताओं की हड़ताल का समर्थन करते हुए कांग्रेसियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पुरानी तहरील पहुंच कर रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार व राज्यपाल से ललितपुर में बढ़ाए गए सर्किल रेट में सुधार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सर्किल रेट के विरोध में तहसील अधिवक्ताओं, रजिस्ट्री लेखक, स्टांप बैंडर व मुंशियों की हड़ताल के समर्थन में शनिवार को जनपद आए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने समर्थन किया और सर्किल रेट एवं स्टांप ड्यूटी की दरों को वापस लेने की मांग करते हुए रजिस्ट्रार को एक ज्ञापन भी ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने तहसील अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वह उनकी लड़ाई में उनके साथ हैं और वह उनकी इस मांग को राज्यपाल व मुख्यमंत्री तक भी पहुंचाएंगे। तहसील बार संघ की एक बैठक शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई, जिसमें बताया कि दो जनवरी से जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी द्वारा नई रेट सूची को जारी करने के संबंध में उनके साथ ही बुंदेलखंड विकास सेना, किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन अभी तक मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया है कि नौ जनवरी को समस्त तहसील बार संघ के अधिवक्ता, रजिस्ट्री लेखक, स्टांप बैंडर, मुंशी एवं बुंदेलखंड विकास सेना व किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ही जिला बार एसोसिऐशन के सदस्य पुरानी तहसील में सुबह 11 बजे एकत्रित होकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और कचहरी पहुंचेंगे एवं वहां से जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इसके साथ ही कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन कर बढ़ी हुई स्टांप ड्यूटी की दरों को वापस लेने की मांगे करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में अधिवक्ता शंकर लाल रजक, संतोष कुमार, राकेश गौतम, मुन्नालाल जैन, रामकुमार सिंह निरंजन, विपिन दीक्षित, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अजय चौरसिया, गोविंद बल्लभ मिश्रा, सुनील कुमार राय, सुखदयाल, जगजीवन, निशांक रैकवार, तिलक सिंह, विनोद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed