{"_id":"6afb6393477cad3ff7064efa","slug":"work-has-begun-on-clearing-soil-and-gravel-from-the-highway-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166844-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर पड़ी मिट्टी व गिट्टी की सफाई का कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर पड़ी मिट्टी व गिट्टी की सफाई का कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
प्रकाशित समाचार की कटिंग
ललितपुर। जनपद के हाईवे पर अब डिवाइडर और फुटपाथ के किनारे धूल व मिट्टी की समस्या नहीं रहेगी। एक अनुबंधित कंपनी ने इस क्षेत्र में सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इससे दो पहिया वाहन चालकों के अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा कम होगा और वे सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे। पहले हाईवे मार्ग पर जगह-जगह किनारे और डिवाइडर के पास मिट्टी, कंकड़ और गिट्टी पड़ी रहती थी। वाहनों के क्रॉस करने पर दो पहिया वाहन डिवाइडर या किनारे पर जाने से अनियंत्रित होकर गिर जाते थे। कई स्थानों पर सड़क के किनारे पत्थर तक निकले हुए थे। इन पत्थरों के कारण वाहन के नीचे जाने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता था। कई दो पहिया वाहन चालक इन स्थितियों में गिर भी जाते थे। यह समस्या तेरईफाटक से ललितपुर और ललितपुर से तालबेहट की ओर जाने वाली सड़क पर बनी हुई थी।
समाचार का प्रभाव
इस गंभीर समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने नौ नवंबर को अमर उजाला के पेज नंबर तीन पर हाईवे किनारे पड़ी मिट्टी व गिट्टी से वाहन चालक परेशान शीर्षक से छपा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने संबंधित अनुबंधित कंपनी को मिट्टी और गिट्टी की धूल की सफाई कराने के निर्देश दिए। कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल हाईवे पर डिवाइडर और फुटपाथ के पास सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। अब दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में अधिक परेशानी नहीं होगी। उन्हें अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा भी नहीं रहेगा। वे हाईवे पर सुविधा और सुरक्षा के साथ आवागमन कर सकेंगे।