{"_id":"6afb6383ffe813c3420797ae","slug":"85000-chickens-are-being-reared-across-three-farms-in-the-district-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-166887-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनपद में तीन फार्मों पर 85 हजार मुर्गियों का हो रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनपद में तीन फार्मों पर 85 हजार मुर्गियों का हो रहा पालन
विज्ञापन
एक फार्म हाउस पर हो रहा मुर्गी पालन । स्त्रोत विभाग
ललितपुर। जनपद में व्यावसायिक अंडा उत्पादन के लिए तीन लेयर फार्मिंग फार्म संचालित हैं। इनमें करीब 85 हजार मुर्गियां पाली जा रही हैं, जिनसे 90 फीसदी अंडे का उत्पादन होता है। अंडों की आपूर्ति ललितपुर के साथ झांसी की मंडी में भी की जाती है। लेयर फार्मिंग में मुनाफे को देखते हुए तीन नए फार्म खोलने की तैयारी अंतिम चरण में है।
शहर के रोड़ा में एक भाजपा नेता के फार्म हाउस में 30 हजार मुर्गियां हैं। तेरा गांव में 10 हजार और तालबेहट में 45 हजार मुर्गियों का पालन हो रहा है। तालबेहट में 60 हजार मुर्गियों का एक फार्म हाउस निर्माणाधीन है। यह एक करोड़ रुपये की परियोजना है, जिसके लिए एक हेक्टेयर जमीन खरीदी गई है। झांसी निवासी एक व्यक्ति तालबेहट-पूराकला मार्ग पर 30 हजार मुर्गियों का फार्म हाउस बनवा रहा है। इन तीनों के बनने से जनपद में कुल छह मुर्गी फार्म हाउस हो जाएंगे, जिससे प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक अंडे तैयार होंगे।
मुर्गी फार्म हाउस खोलने के लाभ
विभागीय जानकारी के अनुसार, मुर्गी फार्म हाउस खोलने पर बिजली कनेक्शन के लिए लाभार्थी को फीस नहीं देनी पड़ेगी। लाभार्थी को 30 फीसदी धनराशि स्वयं लगानी होगी। शेष 70 फीसदी बैंक से ऋण के रूप में मिलेगी। विभाग इस ऋण पर सात फीसदी तक का ब्याज देगा। इससे अधिक ब्याज होने पर लाभार्थी को स्वयं भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
जनपद में तीन मुर्गी फार्म चल रहे हैं इनमें करीब 85 हजार मुर्गियों का पालन हो रहा है। तीन नए फार्म हाउस बनाने की प्रक्रिया निजी स्तर पर चल रही है।-डॉ भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी