फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Every child from the nomadic community will be provided education in Sarvodaya-Navodaya: Aseem Arun

घुमंतु समाज के हर बच्चे को सर्वोदय-नवोदय में दिलाई जाएगी शिक्षा : असीम अरुण

Wed, 25 Feb 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Every child from the nomadic community will be provided education in Sarvodaya-Navodaya: Aseem Arun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घुमंतू और विमुक्त जातियों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से तहसील महरौनी के ग्राम पचौड़ा में मंगलवार को घुमंतू समाज आभार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शिरकत की।
राज्यमंत्री ने घुमंतू समाज के लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घुमंतू जातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार घुमंतू विकास मिशन और घुमंतू विकास बोर्ड के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र परिवारों के आय, जाति प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। साथ ही, शिविर लगाकर घुमंतू समाज के बच्चों का प्रवेश सर्वोदय एवं नवोदय विद्यालयों में सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मिले समाज कल्याण राज्यमंत्री
क्रासर----
पेंशन से कोई वंचित न रहे, स्वास्थ्य शिविर नियमित लगाने के निर्देश

फोटो-41
ललितपुर। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को रामनगर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने वृद्धजनों को माल्यार्पण कर फल वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम में रह रहे किसी भी वृद्ध को वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रखा जाए। समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर आंखों समेत अन्य बीमारियों की जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सुझाव दिया कि वृद्धजनों की रुचि और क्षमता के अनुसार उन्हें छोटे-छोटे उत्पादक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलें और आर्थिक सहयोग भी प्राप्त हो सके। आश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने आल्हा गीत व भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री के प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed