Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Even after five days, the cleaning of the Bhavani Dam canals remains incomplete.

Lalitpur News: पांच दिन बाद भी भावनी बांध की नहरों की सफाई अधूरी

Fri, 06 Nov 2026 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Even after five days, the cleaning of the Bhavani Dam canals remains incomplete.
भावनी बांध से निकली धहर में उगी घास
पुलवारा। भावनी बांध से निकली नहर की सिल्ट सफाई में लापरवाही के आरोप लगे हैं। नहरों का संचालन एक नवंबर से शुरू होना था, लेकिन पांच दिन बाद भी सफाई पूरी नहीं हुई। इससे रबी की फसलों की सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

भावनी बांध से निकली यह नहर भावनी, पठा पचौड़ा, धनगौल, भुजऊपुरा, चुनगी, मावलेन, भैलोनी सूबा, रमपुरा-कठवर होते हुए हजारिया तक जाती है। इस नहर से जुड़े गांवों के किसान सिंचाई के लिए इसी पर निर्भर हैं। किसानों का कहना है कि नहर में जगह-जगह सिल्ट जमा है। साथ ही, झाड़ियां भी उगी हुई हैं। इसके बावजूद सफाई कार्य पूरा नहीं कराया गया है। ऐसे में पानी छोड़े जाने पर उसका प्रवाह बाधित हो सकता है। इससे नहर के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचने में परेशानी होगी। किसानों ने संबंधित विभाग से नहर की सफाई की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने की भी अपील की है।
विज्ञापन

000000
फोटो-02
नहर की सफाई न होने से सिल्ट जमा है और घास व झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पाएगा।-हेमेंद्र सिंह परमार, किसान
00000
फोटो-03
सफाई न होने के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंचता, अभी तक नहर का संचालन भी शुरू नहीं हुआ, जिससे परेशान हैं।-राकेश कुमार कुशवाहा,किसान
0000000000
वर्जन
नहर की सफाई के लिए बजट की कमी है, जिससे समस्या हो रही है, जिन स्थानों पर सिल्ट जमा होने से अधिक समस्या थी वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई करवाई गई है, जिससे टेल तक पानी पहुंच सके।-अजय कुमार,अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड-प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
फोटो-06
भैलवारा माइनर में पानी न आने से किसान परेशान
ललितपुर। जाखलौन पंप केनाल की भैलवारा माइनर (रेलवे स्टेशन) में सफाई न होने से पानी नहीं आ रहा है। भाजपा के पूर्व महामंत्री आनंद देवलिया ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि विभाग ने पंप केनाल चालू करा दी लेकिन माइनर क्षतिग्रस्त व मिट्टी जमा होने से पानी आगे नहीं बढ़ रहा है। जामुनधारा कलां कुलाबा से भी पानी नहीं निकल रहा है। इससे जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास से माइनर में पानी न आने से कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। समय पर सिंचाई न हुई तो बोआई लेट हो जाएगी। उन्होंने माइनर से मिट्टी हटवाते हुए सफाई करवाने की मांग की जिससे किसानों को माइनर से पानी मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed