फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Establishments keep protection of Sammed Shikhar closed, business of two crores affected

Lalitpur News: सम्मेद शिखर के संरक्षण को बंद रखे प्रतिष्ठान, दो करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 22 Dec 2022 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Establishments keep protection of Sammed Shikhar closed, business of two crores affected
ललितपुर। जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर जैन समाज के लोगों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान व स्कूल-कॉलेज बंद रखे। इस मौके पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया गया। व्यापारी नेता नरेंद्र कडंकी ने जिले में गल्ला मंडी सहित दुकानों के बंद होने से करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा किया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता नरेंद्र कड़ंकी के नेतृत्व में सुबह से ही जैन समाज के अलावा सभी व्यापारी बंधुओं से भी धर्म बचाओ आंदोलन के तहत व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सहयोग किया। इस दौरान गल्ला मंडी, नझाई बाजार, लोहा पीतल, बाजार, जगदीश मार्केट, सुभाष मार्केट, स्टेशन क्षेत्र आदि क्षेत्रों में जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा कि जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की पवित्र भूमि को पर्यटन क्षेत्र घोषित होना घोर आपत्तिजनक है। शिखर जी को वन्य जीव अभ्यारण घोषित किया जाना स्वीकार नहीं है। आंदोलन में मुख्य रूप से डॉ. अक्षय टडैया, सुरेश बडे़रा, अक्षय अलया, नीरज जैन, संजय रसिया, डॉ. राजकुमार जैन, शैलेंद्र सिंघई, सुरेंद्र जैन, आलोक मयूर, शानू बाबा, विजय, स्वदेश गोयल, महेश जैन, विजय नेता, जिनेंद्र, मंजू सोनी, रिक्की पटना, अजय पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार में भी बंद रहीं दुकानें
बार। ब्लॉक मुख्यालय पर भी जैन समाज के लोगों ने तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में प्रतिष्ठान बंद कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर दया चंद शास्त्री, राजकुमार जैन, कोमल चंद जैन, महेश चंद जैन, राजीव जैन, राकेश जैन, कोमल चंद, अरुण कुमार, सुनील लड़वारी, बाहुबली जैन, राजेंद्र जैन, पवन जैन ,अश्विनी जैन, डॉ. सुरेश जैन, सुनील जैन मौजूद रहे।
सम्मेद शिखर को जैन तीर्थ घोषित करने की मांग
बिरधा। दिगंबर जैन समाज बिरधा के प्रतिनिधि संजय जैन मोदी के आह्वान पर कस्बा के जैन समाज के लोगोें ने बुधवार को प्रतिष्ठान बंद कर सम्मेद शिखर क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध किया। वक्ताओं ने सम्मेद शिखर जी को जैन तीर्थ घोषित करने की मांग की।
बानपुर में भी किया गया विरोध
बानपुर। बुधवार को बानपुर में भी दिगंबर जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेद शिखर जैसे महान तीर्थ पर साधना, आराधना एवं प्रभु की भक्ति की जाती है, उसे पर्यटन स्थल घोषित करना निंदनीय है।
महरौनी में दुकानें बंदकर निकाला जुलूस
महरौनी। जैन समाज एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दुकानें बंद कर विरोध जुलूस निकाला गया। जुलूस बानपुर चौराहा, टीकमगढ़ रोड, मड़ावरा रोड, नाराहट रोड से होता हुआ इंदिरा गांधी चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित राज्य सरकार को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष कोमल चंद्र सिंघई, महामंत्री प्रमोद सिंघई, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पवन मोदी, प्रशांत सिंघई बंटी, आमोद चौधरी, गजेंद्र सिंह बुंदेला, युनुस अली हाशमी, अनिल मिठया, राजेश, नितिन शास्त्री, सुनील मोदी मौजूद रहे।
सौजना जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन
सौजना। जैन समाज के लोगों ने थानाध्यक्ष को सम्मेद शिखर जी बचाओ के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वीरचंद जैन, अशोक जैन मैनवार ,धर्मेश जैन गुढ़ा, सनत जैन, राजकुमार जैन, मनोज जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, विजय जैन, मोनू जैन, अंकुर जैन, अनिल मामा, संदीप जैन एडवोकेट, बंटी जैन, प्रकाश जैन मौजूद रहे।
सम्मेद शिखर हमारा है
पाली। कस्बा में जैन समाज ने दुकानें बंद कर झारखंड सरकार के निर्णय का विरोध किया। बुधवार को जैन समाज के पुरुष, महिला व बच्चे हाथों में झंडा व तख्तियां लेकर जैन समाज का नारा है, सम्मेद शिखर हमारा है के नारों के साथ तहसील पहुंचे। यहां उपजिलाधिकारी डॉ संतोष कुमार उपाध्याय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रदीप कुमार जैन, वीसी जैन, संजय जैन, देवेंद्र जैन, प्रियंक जैन, वंदना, निशा, आभा, गुनमाला, निधि जैन मौजूद रहे।

तालबेहट में निकाली बाइक रैली
तालबेहट। जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह युवाओं ने एक वाहन रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अरूण कुमार, शुभम मोदी, अभिषेक, सुधीर, पुष्पेंद्र, चंकी जैन, सनी, वैभव, मयूर, स्वतंत्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed