{"_id":"65ee24f01b1861d0e3034988","slug":"entrepreneurs-facing-problems-due-to-non-repair-of-roads-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111614-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सड़क की मरम्मत न होने से समस्याओं से जूझ रहे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सड़क की मरम्मत न होने से समस्याओं से जूझ रहे उद्यमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/तालबेहट। मिनी औद्योगिक आस्थान को हाईवे से जोड़ने वाला मार्ग पाइपलाइन की खुदाई से बदहाल हो गया है। यहां पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क तो काट दी गई, लेकिन इसकी ठीक से मरम्मत नहीं की गई। नाली में मिट्टी डालकर इतिश्री कर ली गई। बीते दिनों बारिश से मिट्टी धंस गई और कुछ बह गई। इससे भारी वाहनों की निकासी नहीं हो पा रही है। दो पहिया वाहन भी ठीक से नहीं निकल पा रहे हैं। उद्यमियों के कच्चे व तैयार माल के वाहन आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।
तहसील तालबेहट मुख्यालय पर मिनी औद्योगिक आस्थान है। यहां कच्चा व तैयार माल लाने व ले जाने के लिए हाईवे संपर्क मार्ग का प्रयोग किया जाता है। भारी वाहनों का आना-जाना लगातार बना रहता है। यहां बीते वर्ष जिला पंचायत द्वारा सड़क का निर्माण किया गया था। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो गई थी, लेकिन वर्तमान में सड़क खराब हो गई है। कारण बीते माह पाइपलाइन को सड़क क्रॉस कराने के लिए खोदा गया था। इसके बाद पाइपलाइन तो डाल दी, पर इसकी मरम्मत न कर केवल मिट्टी डाल दी गई। अब बारिश से कुछ स्थान पर मिट्टी बह गई है तो एक ओर धंस गई है। इससे अब मार्ग में वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो गई है। स्थानीय लोगों ने मिट्टी डाली, इसके बाद भी वाहनों की निकासी नहीं हो पा रही है। अब स्थिति यह हो गई है कि दो पहिया वाहन तक ठीक से नहीं चल पा रहे हैं।
-- -
हाईवे से मिनी औद्योगिक आस्थान की सड़क को काटकर पाइपलाइन डाले जाने के बाद मरम्मत नहीं किए जाने की जानकारी हुई है। संंबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर सड़क को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
- राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे