फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ensure quality construction of PWD roads

Lalitpur News: पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापरक कराएं

Thu, 08 May 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ensure quality construction of PWD roads
- अधिशासी अभियंता बोले - शिकायत मिलने पर कराई जाएगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर जोर दिया गया। इस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि यदि सड़क की गुणवक्ता खराब होने की कहीं से कोई शिकायत मिलेगी तो तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नाराहट हाईस्कूल को इंटर तक मान्यता का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। तो वहीं बार क्षेत्र में बिजली घर बनाए जाने की मांग भी सदस्यों ने प्रमुखता से उठाई।

जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में नाराहट क्षेत्र के सदस्य मनोज कुशवाहा ने अपर मुख्य मुख्य अधिकारी सुनील कुमार पर बिना किसी जानकारी के जनपद मुख्यालय छोड़ने का मुद्दा उठाया तो अन्य सदस्यों ने भी उनकी बात समर्थन कराना प्रारंभ कर दिया। जब स्थिति बिगड़ती नजर आई, तो मुख्य विकास अधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी, साथ ही सदस्यों के आरोपों को देखते हुए जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपर मुख्य अधिकारी इं. सुनील कुमार ने गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए, जिला पंचायत के विकास कार्य की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति को लेकर मुद्दा उठाया गया, जिसे अधिशासी अभियंता ने निस्तारण का आश्वासन दिया। सदस्य वीर सिंह बुंदेला ने सड़क निर्माण कार्य में वन विभाग की आपत्ति दर्ज करता है, जिसमें कई सड़कें जिला पंचायत पूर्व में निर्मित कराई थी, वह भी शामिल है, वन विभाग ने इन समस्याओं को लिखित रूप से अवगत कराने के लिए कहा, जिससे निस्तारण किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों से गुणवत्ता परख विकास करने के लिए निर्देशित किया, साथ ही सदस्यों को जिन विभागों की समस्या है, उन्हें लिखित रूप से विभागवार कर उन्हें प्रति उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिससे आगामी कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लीलाधर उर्फ कुल्लू दुबे, कृष्णा कुमारी, ब्रजेंद्र सिंह, बेनी बाई, सुरेंद्र कुमार, मंगल सिंह, अमर सिंह, धनंजय सिंह, रामू कुशवाहा, वीर सिंह बुंदेला, कल्लू, राजकुमार खटीक, आशीष कुमार रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed