फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   english medium

कैंपस का एक स्कूल अंग्रेजी तो दूसरा स्वत: उसी श्रेणी में हो जाएगा शामिल

Sun, 14 Jul 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
english medium
कैंपस में एक स्कूल अंग्रेजी तो दूसरा भी उसी मीडियम का
विज्ञापन

ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। अब वे जूनियर विद्यालय भी अंग्रेजी माध्यम में गिने जाएंगे, जो एक ही कैंपस में संचालित होने के बाद भी इस दायरे से बाहर रह गए थे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जूनियर स्तर की अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई आसान हो जाएगी।
हिंदी के प्रचार-प्रसार के बाद भी अंग्रेजी अपनी पहचान बनाए हुए हैं। आज भी अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। इससे हिंदी माध्यम स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है। इसके मद्देनजर शासन ने परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। मौजूदा शैक्षिक सत्र में जिले के 77 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने के निर्देश हैं। इसके अनुपालन में बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने शिक्षकों का चयन कर लिया है। अब मेरिट के आधार पर विद्यालय का विकल्प भरने का उन्हें अवसर प्रदान किया जाएगा। शीघ्र ही इसकी प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन

उधर, शासन ने एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में यदि प्राथमिक विद्यालय का चयन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के रूप में किया गया है अथवा किया जाएगा तो उन्हें एक ही इकाई के रूप में माना जाएगा। यानि, अंग्रेजी माध्यम का परिषदीय विद्यालय माना जाएगा व उच्च प्राथमिक विद्यालय भी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा। उच्च प्राथमिक विदह्यालय की गणना अंग्रेजी माध्यम में की जाएगी। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं का डायट स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पांच-पांच दिवसों में दो चरणों में संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई शिक्षक नेता भी होंगे प्रभावित
एक कैंपस में संचालित यदि जूनियर हाईस्कूल अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किए गए तो इस प्रक्रिया में कई शिक्षक नेता भी प्रभावित हो जाएंगे। वे नहीं चाहते हैं कि उनके विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में तब्दील हों, ऐसे स्कूलों पर समूचे शिक्षक समाज की नजर बनी हुई है।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक और शिक्षिकाओं की तैनाती शीघ्र की जाएगी। उसके उपरांत संवलियन की प्रक्रिया करते हुए एक कैंपस के जूनियर हाईस्कूल को भी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा।
- मनोज कुमार वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed