फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Enemies were defeated in their own territory

Lalitpur News: दुश्मनों को उन्हीं के इलाके में चटाई थी धूल

Mon, 16 Dec 2024 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Enemies were defeated in their own territory
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान का युद्ध आज भी देशवासियों को याद है। इस लड़ाई में सेना ने 13 दिनों में पाकिस्तान की सेना को धूल चटा दी थी, तभी से 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इस लड़ाई में शामिल रहे दो फौजियों से बात की गई तो उनकी यादें ताजा हो गईं। 0000
शादी छोड़ भागे थे युद्ध के लिए : सन् 1971 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध को याद करते हुए महरौनी तहसील के किसरदा गांव में रहने वाले सेवानिवृत नायब सूबेदार हनुमंत प्रसाद तिवारी ने बताया कि देश सेवा का प्रण लेते हुए वर्ष 1967 में भारतीय सेना की 17 पैरा फील्ड रेजिमेंट में भर्ती हुआ। सबसे पहले शिमला के पुआरी सेक्टर में तैनाती मिली। इसके बाद आगरा आ गया। नवंबर 1971 में 28 दिन की छुट्टी मिली तो घर आ गया। इस बीच दो दिसंबर को शादी होना निश्चित हुआ था। घर में शादी की सभी तैयारी शुरू हो गई थी। दो दिन पूर्व भारत-पाक युद्ध की जानकारी मिली तो तुरंत शादी छोड़ युद्ध के लिए रवाना हो गए। इससे परिवार के साथ ससुराल में हलचल मच गई। युद्ध के दौरान उनकी पैरा ब्रिगेड ने पैराशूट से उतरते ही दुश्मन को उन्हीं के इलाके में काले चीतों की तरह झपट लिया था। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुश्मन के हाथ पांव फूल गए और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए विवश होना पड़ा था। भारत-पाक युद्ध 3 दिसंबर 1971 को शुरू होकर 16 दिसंबर तक चला था। 13 दिन चले युद्ध में पाक के 93 हजार सैनिकों को कैद किया गया था।
विज्ञापन

0000000
युद्ध के दौरान बॉर्डर पर जवानों तक गोला बारूद पहुंचाई
असम रायफल्स के सेवानिवृत नायक बलराम सिंह ने बताया कि भारत और पाक के बीच युद्ध शुरू होते ही उनकी बटालियन को दो हिस्सों में कर दिया गया था। एक हिस्सा बांग्लादेश सीमा पर पहुंच गया, जबकि उनकी टुकड़ी को गोला बारूद पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। देश की खातिर घर परिवार की चिंता किए बगैर जवान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे। कई बार ऐसी स्थिति आई कि गोली पास से निकल गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। परिवार में छोटे बच्चों के साथ पत्नी भी देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
युद्ध के दौरान परिवार को बंकर में छुपने के थे निर्देश
नायक बलराम सिंह के पुत्र नायक सूबेदार उमेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1971 की लड़ाई के दौरान आदेश थे कि यदि लड़ाकू विमान की आवाज सुनें तो तत्काल घर के आसपास बनाए गए बंकरों में सभी लोग छुप जाएं। लड़ाई के दौरान मां के साथ कई बार रात में जगते रहते थे। उस लड़ाई में भारतीय सेना की जीत का जश्न मनाते देखा तो सेना में शामिल होने का संकल्प लिया। आज वह सेना से सेवानिवृत हो गए हैं।

000000
वर्ष 1971 में भारतीय सेना के जवानों ने जिस साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सेना को करारी शिकस्त दी थी, उसी विजय दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला सैनिक कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों की पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा।-नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article